बॉक्स ऑफिस पर पहले ही छाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ट्रेलर से पहले US में बंपर एडवांस बुकिंग
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। खास बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज भी नहीं हुआ है , लेकिन इसके बावजूद अमेरिका में एडवांस बुकिंग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। ट्रेलर से पहले ही रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग आमतौर पर किसी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग ट्रेलर रिलीज और प्रमोशन के बाद शुरू होती है, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस ट्रेंड को बदल दिया है । अमेरिका के कई बड़े शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकट तेजी से बिकने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही घंटों में कई शो हाउसफुल हो गए, जिससे फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया। रणवीर सिंह की स्टार पावर का असर फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग के पीछे रणवीर सिंह की लोकप्रियता को सबसे बड़ा कार...