नेपाल में बदली सियासत! बालेन शाह की पार्टी भारी बहुमत की ओर
नेपाल की राजनीति में साल 2026 का चुनाव एक बड़े बदलाव का संकेत देता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में काठमांडू के मेयर और लोकप्रिय युवा नेता बालेन शाह की पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ताजा चुनावी आंकड़ों के अनुसार उनकी पार्टी कई सीटों पर आगे चल रही है और भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है । यह परिणाम नेपाल की पारंपरिक राजनीति के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से सत्ता पर काबिज बड़ी पार्टियों को इस बार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं का भरोसा बना बालेन शाह की ताकत राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बालेन शाह की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण युवा मतदाताओं का समर्थन है। काठमांडू के मेयर बनने के बाद उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए, जिनसे आम लोगों के बीच उनकी छवि एक ईमानदार और सख्त प्रशासक की बनी। यही वजह है कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में युवाओं ने पारंपरिक पार्टियों से अलग हटकर बदलाव की राजनीति को वोट दिया । सोशल मीडिया पर भी बालेन शाह के समर्थन में बड़ी मुहिम देखने को मिली। पुराने...