नेपाल चुनाव 2026: Gen Z के प्रदर्शन के बाद बालेन शाह की पार्टी 44 सीटों पर आगे
दोस्तों, नेपाल की राजनीति में इस समय एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नेपाल चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजों में काठमांडू के मेयर बालेन शाह की पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। ताज़ा रुझानों के मुताबिक, बालेन शाह की पार्टी 44 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है । खास बात यह है कि इस चुनाव में Gen Z यानी युवाओं के विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेपाल के युवाओं ने इस बार पारंपरिक पार्टियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है, जिसका फायदा सीधे तौर पर बालेन शाह और उनके नए राजनीतिक मंच को मिलता दिखाई दे रहा है। Gen Z आंदोलन का बड़ा असर नेपाल में पिछले कुछ महीनों से युवा वर्ग सरकार और पारंपरिक राजनीतिक दलों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहा था । ये प्रदर्शन खासकर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास की धीमी रफ्तार को लेकर किए गए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे TikTok, Facebook और X (Twitter) पर युवाओं ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। इसी वजह से Gen Z वोटरों का र...